मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'कृषक कल्याण वर्ष' के तहत खेती की लागत घटाने और किसानों की आय बढ़ाने का खाका तैयार किया है। प्रदेश में बलराम कृषि महोत्सव और फूड फेस्टिवल के साथ ही ऑनलाइन किसान क्रेडिट कार्ड जैसी डिजिटल सुविधाओं का होगा विस्तार।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2026 को 'कृषक कल्याण वर्ष' घोषित किया। सरसों पर भावांतर योजना, 30 लाख सोलर पंप और सिंचाई परियोजनाओं से बदलेगी मप्र के किसानों की किस्मत।














